चोरों ने घरों को बनाया निशाना, नकदी व गहने ले हुए फरार

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 04:22 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): अज्ञात चोरों द्वारा 2 घरों से नगदी तथा सोने के गहने चुराने का मामला सामने आया है। थाना सदर बलाचौर की पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी गांव बछोडी थाना सदर बलाचौर ने बताया कि गत दिवस वह अपने घर के नजदीक स्थित धार्मिक स्थान पर मेला देखने गए थे।

सुबह करीब 5 बजे जब उसकी सास घर पर आई तो घर का गेट खुला हुआ था तथा भीतर कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे। उसने बताया कि उक्त जानकारी मिलने के बाद जब उसने घर के भीतर देखा तो अलमारियों के भी लॉक टूटे हुए थे और सामान बिखरा पडा था।

उसने बताया कि जांच करने पर पता चला कि घर में पड़ी करीब 1.50 लाख रुपए नकदी तथा सोने के गहने गायब थे। इसी तरह से गांव की ही कमलजीत कौर पत्नी तरसेम लाल के घर से भी अज्ञात चोरों द्वारा गहने चोरी कर लिए गए। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash