तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 05:34 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): लोगों के घरों का काम कर वापिस लौट रही महिला की अज्ञात वाहन द्वारा मारी गई टक्कर से दर्दनाक मौत होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढे 11 बजे नवांशहर के सलोह रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक की ओर से पैदल आ रही महिला सुनील देव रविदास पत्नी पखराज रविदास को पीछे आई तेज रफ्तार कार ने लारपरवाही से टक्कर मार दी। इस कारण महिला फुटबाल की तरह उछल कर सड़क के एक किनारे जा गिरी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।

महिला हादसे के बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पती रही परन्तु करीब फोन करने के बावजूद न तो एंबुलेंस आई तथा न ही पुलिस पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय पर उसे मेडिकल सहायता मिल जाती तो महिला बच सकती थी। मृतका के लड़के बिट्टू कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के निवासी है तथा अब गांव सलोह में रह रहे है।

उसने बताया कि वह 5 भाई बहन है तथा उसका पिता मजदूरी करता है। उसने बताया कि घटना की जानकारी उसके एक दोस्त ने घर पर आकर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया था तथा आगे की कार्रवाई शुरु कर दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

News Editor

Kalash