पुलिस की आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2023 - 06:01 PM (IST)

पठानकोट (आदित्य): कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निरंतर प्रयास में पुलिस ने विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि नशीले पदार्थों के मामले में पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर सुजल पुत्र बंटी को गिरफ्तारी किया है।

ए.एस.आई. तरसेम सिंह और सी.आई.ए. स्टाफ के नेतृत्व में पुलिस दल ने सुजल को रोका, जिसने अधिकारियों को देखकर भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ हिरासत में लिया। इसके अलावा भैंसों और गायों को ले जा रहे एक चोरी के वाहन को रोका। जिसके चलते आरोपी बलवी राम और लखबीर को एफ.आई.आर. 65/18-11-23 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने जुगल जिशोर सैनी पुत्र कुमज लाल को गिरफ्तार किया। एस.एस.पी. खख ने अपराध और नशीली दवाओं के अपराधों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि जो व्यक्ति कानून का उल्लंघन करते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash