नहर में नहाने गया व्यक्ति डूबा, 2 साथियों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 10:35 AM (IST)

राजपुरा (के.बी.): दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। खेडी गंडिया पुलिस ने बलविंदर सिंह के पिता की शिकायत पर संतोख सिंह व धर्मपाल वासी गांव कौली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

पुलिस को हरलाल सिंह ने बताया कि 16 मई को संतोख सिंह व धर्मपाल उसके बेटे बलविंदर सिंह (40) को अपने साथ लेकर गए। 17 मई को जब बलविंदर सिंह वापस नहीं आया तो उन्होंने बलविंदर सिंह बारे पता किया। उन्हें पता चला कि उक्त तीनों पबरी भाखड़ा नहर में नहाने के लिए गए थे जहां बलविंदर सिंह की नहाते वक्त नहर में डूबने से मौत हो गई। उसका शव 21 मई को खेड़ी गंडिया पुल के पास से मिल गया है।

swetha