कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 04:06 PM (IST)

राजपुरा (चावला): एक व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस को कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई रघुबीर सिंह सुबह 7 बजे स्कूटर पर अम्बाला से वापस आ रहा था कि अम्बाला रोड पर कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।

 

उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शम्भू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली नंबर कार के अज्ञात ड्राइवर पर आई.पी.सी. की धारा 279, 304-ए व 427 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Punjab Kesari