2 गुटों में झगड़ा, 4 महिलाओं सहित 8 घायल

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 09:59 AM (IST)

राजपुरा(निर्दोष/चावला): राजपुरा की मिर्च मंडी में किसी बात को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें 4 महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में करवाया गया है।

 

अस्पताल में दाखिल घायलों से पूछने पर पता चला कि लड़ाई दौरान लाठियों के साथ-साथ ईंट-पत्थरों का भी इस्तेमाल किया गया। झगड़े दौरान पहले गुट में हंसराज, शीला और पिंकी घायल हुए जबकि दूसरे गुट में अशोक, जोनी, सुमन, चोटी और राजू घायल हुए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस को सूचना भेज दी गई है।

swetha