आढ़ती की दुकान से नकदी व दस्तावेज चोरी का मामला, दो युवक काबू
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:22 PM (IST)
समाना (शशिपाल, अशोक): आढ़ती की दुकान से 55 हजार रुपए नगदी, एसी कंप्रेसर व दस्तावेज चुराने के आरोप में सिटी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सुमित कुमार पुत्र टीटू व साहिल पुत्र विक्की कुमार दोनों निवासी राम बस्ती समाना एवं कुछ अन्य युवक भी शामिल है।
मामले के जांच अधिकारी सिटी पुलिस के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह निवासी गांव मियाल खुर्द द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार 26- 27 फरवरी की मध्य रात्रि दौरान उक्त आरोपियों ने पक्का फड़, समाना स्थित उसकी आढ़त की दुकान से गल्ले में रखी 55 हजार रुपए की नगदी और वहां पड़े कुछ दस्तावेज और छत पर लगा एसी का कंप्रेसर भी चोरी कर ले गए। अधिकारी के अनुसार जांच पड़ताल दौरान पहचान करने उपरांत पुलिस ने दो आरोपी युवकों को काबू कर लिया। आरोपी युवकों में एक पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है जबकि दूसरे पर भी ऐसी वारदातों में शामिल होने का संदेह है। पुलिस द्वारा वारदात में शामिल उनके अन्य साथियों सहित चोरी किए सामान की बरामदगी हेतु आरोपियों को माननीय अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

