केंद्रीय जेल में  कैदियों के मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, एक घायल

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 03:16 PM (IST)

पटियाला: सेंट्रल जेल पटियाला में कैदियों के बीच झगड़े की खबर आई है और इस झगड़े में एक कैदी घायल हो गया है। घायल कैदी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के  जेल में बंदियों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बहस हाथापाई में बदल गई और कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मारपीट में एक कैदी को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर है। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदियों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News