Accident : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सदमे में परिवार
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 01:03 AM (IST)
पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर के सरहंदी गेट के पास कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना लाहौरी गेट पटियाला पुलिस ने यशपाल सिंह निवासी एस.एस.टी. नगर पटियाला की शिकायत पर चालक अमरपाल निवासी कैथन, हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यशपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त सुभाष वोहरा निवासी गुरबख्श कॉलोनी पटियाला मोटरसाइकिल पर सरहंदी गेट के पास जा रहा था। इसी दौरान उक्त चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सुभाष वोहरा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष वोहरा की मौत हो गई।

