पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निहंग सिंहों पर लगे ये आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 12:38 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़: सुभाष नगर में उस समय स्थिति तनाव पूर्ण बन गई जब निहंग गुरजीत सिंह खालसा की अगुवाई में कुछ निहंग सिंहों ने एक प्लाट में सफाई आदि करवा वहां अपना कब्जा कर लिया। इस पर स्वयं को प्लाट का मालिक बताने वाले बाल कृष्ण गुप्ता व प्रवीण गुप्ता ने प्लाट का स्वयं को मालिक बताते हुए निहंग सिंहों का विरोध किया। इस पर मामला पुलिस के ध्यान में आते ही स्थिति को संभालने के लिए डी.एस.पी. अमलोह राजेश छिब्बर व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की अगुवाई में मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा।

उन्होंने मामले की गंभारता को देखते हुए विवादित प्लाट में से गुरजीत सिंह खालसा सहित सभी निहंग सिंहों व सिंहनियों को बाहर निकाल कर ताला लगा बाहर निकाल कर प्लाट को तब तक के लिए अपने कब्जे में लिया जब तक दोनों पार्टियां अपना मालिकाना हक साबित नहीं करती। फिलहाल मामले की पुलिस ने जांच आरम्भ कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Urmila