चैक बाऊंस मामले में भगौड़ा गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 01:22 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी) : पी.ओ. स्टाफ फतेहगढ़ साहिब ने चैक बाऊंस के केस में भगौड़े को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी एस.पी. जांच हरपाल सिंह और डी.एस.पी. जांच दलजीत सिंह खख ने बताया कि युधिष्ठिर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी गांव मुल्लांपुर नजदीक बस्सी पठाना ने अवतार सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी गांव बड़ाला नवांशहर नजदीक खरड़ जिला मोहाली से पैसे लेने थे, जिसके बदले अवतार सिंह ने चैक दिया था जोकि बाऊंस हो गया था।

 

इस पर कार्रवाई करते हुए युधिष्ठिर सिंह ने माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब में अवतार सिंह के खिलाफ केस डाल दिया। अक्तूबर 2017 में अवतार सिंह को माननीय अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया।इस पर पी.ओ. स्टाफ के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत कार्रवाई करते हुए अवतार सिंह को मोहाली से गिरफ्तार कर आज माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब में पेश किया जहां उसे 2 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Punjab Kesari