सिविल अस्पताल में खड़े गंदे पानी व गंदगी से डेंगू फैलने की आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Sep 26, 2018 - 12:58 PM (IST)

नाभा(जैन):मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह व स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के जिला और कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की नगरी का राजकीय सिविल अस्पताल लगातार 72 घंटे तक वर्षा के पानी से तालाब जैसा दृश्य पेश करता रहा क्योंकि अस्पताल परिसर से गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया।

अब वर्षा के बंद होने से लोगों, मरीजों, डाक्टरों व अस्पताल के क्वार्टरों में रहते कर्मचारियों के परिवारों ने राहत महसूस की परंतु अस्पताल परिसर में खड़े गंदे पानी व गंदगी से डेंगू फैलने की आशंका है। प्रशासन को शीघ्र ध्यान देना चाहिए।


 

swetha