मानसिक परेशानी के चलते नौजवान ने की आत्महत्या, Suicide नोट बरामद

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 04:08 PM (IST)

बस्सी पठानाः नौजवान द्वारा मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बस्सी पठाना पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि संदीप सिंह के पिता सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सुबह वह अपनी पत्नी बलविन्द्र कौर के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब माथा टेकने गए थे। जब शाम को घर लौटे तो देखा कि उनका बेटा पंखे से लटक रहा था, जिसे उतार सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेजा।

फतेहगढ़ साहिब में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिस पर उसने लिखा था कि वह परेशान होकर मर रहा है क्योंकि एक लड़की के पिता ने उस पर व उसके परिवार पर गलत आरोप लगाते हुए झूठा मामला दर्ज करवाया है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को एक लड़की अपनी मर्जी से उसके बेटे संदीप सिंह के साथ घूमने चली गई थी, जिस पश्चात पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर उनकी पत्नी तथा दोनों बेटों कर्मजीत सिंह व संदीप सिंह पर झूठा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ 22 फरवरी को केस दर्ज करवाया था कि वे सभी मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसला भगाने की तेयारी में है।

केस दर्ज होने के बाद संदिप सिंह लगातार कई दिनों तक परेशान रहता था, जिसे उन्होंने कई बार समझाया था। पर वह अक्सर यही कहता था कि उनके खिलाफ गलत केस दर्ज किया गया है। यही कारण है कि उनके बेटे द्वारा तंग होकर सुसाइड किया गया है। इस संबंधी थाना प्रभारी जगदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने संदिप सिंह के पिता सुखविन्द्र सिंह के बयानों के आधार पर लड़की के पिता परमिंद्र सिंह के खिलाफ धारा-306 का मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Vatika