लोगों के साथ पालिसियों के नाम पर ठगी मारने के आरोप में रामधारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 11:46 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): ई.ओ. विंग की पुलिस ने काफी लोगों के साथ पालिसियां करने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में रामधारी पुत्र कांशी राम निवासी बाबा श्रीचंद कालोनी पटियाला को गिरफ्तार किया है। रामधारी को ई.ओ. विंग के ए.एस.आई. देवी राम के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद रामधारी को माननीय अदालत में पेश किया गया जहां माननीय अदालत ने रामधारी को 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इस संबंध में ए.एस.आई. देवी राम ने बताया कि रामधारी को थाना लाहौरी गेट में दर्ज किए गए केस में गिरफ्तार किया गया है। रामधारी ने अपने पुत्र अरविंदर और अन्य के साथ मिल कर एक कम्पनी बनाई थी, जिसमें लोगों से पैसे इनवैस्ट करवा कर पालिसियां जारी करते थे। रामधारी से पालिसियां जारी करने के लिए लगाया गया कंप्यूटर और अन्य सामान बरामद किया जाएगा। वह अपने पुत्र अरविंदर बारे भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है, जोकि थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज केस में बेल जम्प कर गया। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान रामधारी से अरविंदर के अलावा यह भी पता किया जाएगा कि आखिर उनकी तरफ से कहां प्रापॢटयां बनाई गईं और कितने व्हीकल खरीदे गए आदि।

Anjna