दोस्तों की बातों में आकर नहाने लगा नहर में पर....

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 12:09 PM (IST)

 समाना(अशोक): गांव गाजेवास से घर से सामान लेने आए एक युवक बलजिंद्र सिंह का शव नरवाणा के पास भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है।

 

मृतक युवक बलजिंद्र सिंह पुत्र अमृतपाल सिंह के शव को पोस्टमाटर्म के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है। उसके मामा जसपाल सिंह ने बताया कि उसका भांजा मृतक बलजिंद्र सिंह पिछले बुधवार को गांव गाजेवास से कुछ सामान लेने के लिए समाना आया था। वहां से गांव धनेठा के पास भाखड़ा नहर पर नहा रहे उसके कुछ दोस्तों ने बलजिंद्र को वहां बुलाया।

 

उसको पानी में तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद भी उसके दोस्तों ने उसे नहर में नहाने के लिए मजबूर किया और वह भाखड़ा नहर के पानी के तेज बहाव में डूब गया। रविवार को उसका शव हरियाणा के नरवाणा शहर के पास भाखड़ा नहर से बरामद किया गया। गांव मवी पुलिस चौंकी मामले की जांच कर रही है।

 

swetha