मुख्यमंत्री के शहर में आधा दर्जन से ज्यादा लोकतांत्रिक संगठनों ने निकाला रोष मार्च

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 10:30 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): कृषि बिल के विरोध में मुख्यमंत्री के शहर में आधा दर्जन से ज्यादा लोकतांत्रिक संगठनों ने रोष मार्च निकाला और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम मांग-पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया।  

प्रदर्शन करने वालों का नेतृत्व प्रो. रणजीत सिंह घुम्मण (लोकतांत्रिक अधिकार सभा), निर्मल सिंह धालीवाल (एटक), बलराज जोशी, डा. दर्शन पाल (क्रांतिकारी किसान यूनियन), रमिन्दर पटियाला (लोक संघर्ष कमेटी), सुच्चा सिंह (सीटू), राम कुमार (तर्कशील सोसायटी), बलवान सिंह (डी.एस.ओ.), शिव रत्न (लोक संग्राम मोर्चा) और हरि सिंह दौणकलां (सी.टी.यू.) ने किया।  प्रो. रणजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही फैसले लोक लहर को जन्म दे रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून और मौजूदा कृषि सुधार कानून जैसी लोक विरोधी नीतियों के कारण एमरजैंसी जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। लोग अपने अधिकारों को बचाने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News