डेरा प्रेमी कत्लकांड के बाद हालात तनावपूर्ण, नामचर्चा घर सुरक्षा के घेरे में

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 06:04 PM (IST)

पटियाला (जोसन): डेरा सिरसा प्रेमी महिन्द्रपाल सिंह बिट्टू के कत्ल मामले को लेकर जहां पुलिस द्वारा चैकिंग तेज कर दी गई है, वहीं डेरों के नामचर्चा घरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसके मद्देनजर जितने भी प्रेमियों के नामचर्चा घर हैं, उनके आसपास और नजदीक पड़ते पी.सी.आर. को इन नामचर्चा घरों की तरफ खास निगाह रखी जाए।

महिंद्रपाल का तीन बजे तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार 

उल्लेखनीय है कि नाभा जेल में कत्ल किए गए डेरा सच्चा सौदा की स्टेट कमेटी के प्रमुख नेता महिंद्रपाल बिट्टू की मृत देह रविवार को सुबह 7.30 बजे के करीब कोटकपूरा लाई गई और उसको स्थानीय नाम चर्चा घर में दर्शनों के लिए रखा गया। पहले महिंद्रपाल का अंतिम संस्कार शाम 3 बजे के करीब करने की उम्मीद थी परंतु बाद में डेरे की कमेटी ने लोगों से भरे हुए बड़े पंडाल में सरकार के सामने 2 मांगें रखकर मांगें न माने जाने तक संस्कार न करने का ऐलान कर दिया। 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के संबंध में दर्ज मामले रद्द किए जाएं

स्थानीय नाम चर्चा घर में भारी इकट्ठ के दौरान डेरे की कमेटी से संबंधित नेताओं ने ऐलान किया कि पहले पता लगाया जाए कि महिंद्रपाल बिट्टू का नाभा जेल में कत्ल करने के पीछे किसका हाथ है व डेरा प्रेमियों के खिलाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के संबंध में दर्ज किए गए मामले तुरंत रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी ये 2 मांगें नहीं मानी जातीं तब तक महिंद्रपाल का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। डेरा नेताओं द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया।    

swetha