डबल डैकर बस बेसहारा पशु से टकरा कर पलटी

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 10:05 AM (IST)

बनूड़(गुरपाल) : बनूड़ से तेपला की ओर जाते राष्ट्रीय मार्ग पर दिल्ली से कटड़ा (जम्मू) जा रही डबल डैकर बस बेसहारा पशु से टकरा कर पलट गई। इससे बस में सवार 40 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने बस में से घायलों को निकाला। सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पैक्टर गुरमुख सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को बनूड़ के सिविल अस्पताल, ज्ञान सागर अस्पताल, चंडीगढ़ में स्थित सैक्टर-32 के अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। थाना प्रमुख इंस्पैक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि बस में 3 दर्जन से ज्यादा सवारियां सवार थीं। जांच अधिकारी मोहन सिंह इस घटना की जांच कर रहे हैं। 

swetha