भड़के कर्मचारियों ने एफ.सी.आई. मैनेजमैंट के खिलाफ दिया धरना

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 12:54 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): वर्क-टू-रूल के अंतर्गत काम कर रहे एक दर्जन कर्मचारियों के तबादले से भड़के एफ.सी.आई., ई.एस.यू. और बी.के.एन.के. यूनियनों के कर्मचारियों ने आज एफ.सी.आई. जिला दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की तरफ से पहले 8 दिसम्बर को पैन डाऊन हड़ताल और आज सभी जिला दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया गया।

एग्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन के अलावा स्टाफ यूनियन, क्वालिटी कंट्रोल एसोसिएशन और मैनेजर वैल्फेयर एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की कि यदि 12 कर्मचारियों के तबादलों के आदेश शाम तक वापस न लिए गए तो संघर्ष तेज किया जाएगा। 

कैटागिरी 3 और 4 के वेज रिवीजन को ले कर पहले ही संघर्ष चल रहा

मुलाजिम नेताओं ने बताया कि एफ.सी.आई. मैनेजमैंट के खिलाफ कैटागिरी 3 और 4 के वेज रिवीजन को ले कर पहले ही संघर्ष चल रहा है। इसके अंतर्गत ओवरटाइम का बायकाट किया गया था। संघर्ष के दौरान कर्मचारी नेताओं को परेशान करने के लिए मैनेजमैंट ने कर्मचारियों की ट्रांसफर कर दीं, जोकि तानाशाही का सबसे बड़ा सबूत है।

मैनेजमैंट की इस तानाशाही का कर्मचारियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। धरने को बी.के.एन. के प्रदेश प्रधान लोकेश मोना, ई.एस.यू. के प्रधान बलविंदर सिंह, जिला प्रधान अमरजीत कुमार, बी.के.एन.के. के जिला प्रधान ख्याली राम मीना, कृष्ण कुमार कक्कड़, स्टाफ यूनियन के प्रधान जोगा सिंह, क्वालिटी कंट्रोल के प्रदेश प्रधान बी.एस. चौहान, मैनेजर वैल्फेयर के जिला प्रधान हरमन सिंह ने भी संबोधित किया।

swetha