शादी से लौट रहे 2 युवकों पर अर्बन एस्टेट में घेर कर चलाई गोली,  2 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 10:50 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): शादी समारोह से लौट रहे 2 युवकों पर कुछ व्यक्तियों ने घेर कर गोलीबारी की, जिस में दोनों घायल हो गए। इनमें से एक की जांघ में गोली लगी। घायलों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी दूधनसाधं व गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सिटी-2 सौरव जिंदल व थाना अर्बन एस्टेट के एस.एच.ओ. इंस. हैरी बोपाराए घटनास्थल पर पहुंच गए व मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी अनुसार हरप्रीत सिंह व गुरविंद्र सिंह अपने एक अन्य दोस्त के साथ किसी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, जैसे ही उनकी कार अर्बन एस्टेट के नजदीक पहुंची तो कुछ लोगों ने कार को घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। इन में एक गोली गुरविंदर सिंह की जांघ में लगी और इस हमले में हरप्रीत सिंह भी घायल हो गया। हमलावर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए और दोनों घायलों को सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना देर शाम 8:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। इसकी पुष्टी करते हुए थाना अर्बन एस्टेट के एस.एच.ओ. इंस. हैरी बोपाराए ने बताया कि फिलहाल जांच शुरू की गई है तथा घायलों से पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

swetha