धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 09:38 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने जसविंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी मईयां वाला खुर्द जिला फिरोजपुर की शिकायत पर शमी कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी पंजाब माता नगर पक्खोवाल रोड लुधियाना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकत्र्ता के अनुसार उसने शमी कुमार से एक गाड़ी 2 लाख 70 हजार रुपए में खरीदी थी।

शमी कुमार ने उसके कागज नहीं दिए और बाद में गाड़ी भी वापिस ले गया। अब तक न तो शिकायतकत्र्ता को गाड़ी वापिस की तथा न ही पैसे। पता लगा है कि गाड़ी की आर.सी. जाली है और जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए हैं, वे भी जाली हैं। पुलिस ने शमी कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News