आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 11:48 AM (IST)

राजपुरा (निर्दोष, चावला) : शनिवार की सुबह करीब 9 बजे गांव धमौली के पास बनी आइस फैक्टरी में अचानक सिलैंडर से अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया, जिससे नजदीकी लोगों की आंखों में जलन होने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही सील कैमीकल की एक्सपर्ट टीम के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 20 के शहीद ऊधम सिंह नगर में आइस फैक्टरी में सुबह करीब 9 बजे अचानक सिलैंडर से अमोनिया गैस लीक होने लगी। लोगों को उस समय पता चला जब गंदी बदबू आने के अलावा आंखों में जलन होने लगी। बताया जाता है कि उक्त फैक्टरी पिछले 25 सालों से रिहायशी क्षेत्र में चल रही है।
 

लोगों का कहना है कि इस तरह की फैक्टरी से हर समय डर लगा रहता है क्योंकि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की खबर मिलते ही सील कैमीकल की एक्सपर्ट टीम के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन दूसरी तरफ फैक्टरी मालिक गिरजेश कुमार और बलविंद्र कुमार ने इसको मामूली हादसा बताते हुए कहा कि वॉल्व लीक हो गया था जिसको ठीक कर दिया गया है। हवा में फैली गैस कुछ देर में नार्मल हो जाने से सब कुछ ठीक हो जाएगा।
 

swetha