कांग्रेस पार्टी कर रही है पाकिस्तान की देशभक्ति : हरिन्दर सिंह खालसा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 11:59 AM (IST)

बस्सी पठाना (राजकमल): देश में सत्ता का सपना लेने वाली कांग्रेस पार्टी देशभक्ति पाकिस्तान की कर रही है। यही कारण है कि कांग्रेसी नेता देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करते हुए देश को अपमानित कर रहे हैं।
ये शब्द फतेहगढ़ साहिब से सांसद हरिन्दर सिंह खालसा ने कहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सिख कौम की सबसे गद्दार पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को आगे लाना मतलब देश का दिवाला निकालना है। क्योंकि वह नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली व काम से बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में देश को अगर कोई तरक्की के रास्ते पर ले जा सकता है तो वह मात्र नरेन्द्र मोदी ही हैं।
सांसद हरिन्दर सिंह खालसा ने बरगाड़ी कांड व गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी पर राजनीति करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सही मायने में जो वास्तव में गुरु साहिब का सच्चा सिख है वह कांग्रेस पार्टी में एक पल भी नहीं रह सकता क्योंकि 1984 सिख दंगों में जो कांग्रेस ने सिख भाईचारे के साथ किया है, उसके लिए पूरे देश का सिख समुदाय कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा और गुरु साहिब को मानने वाला सिख हमेशा कांग्रेस का विरोध करेगा।