सरेबाजार युवक की तेजधार हथियार से की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 02:03 PM (IST)

पातड़ा : यहां के गांव बहिर जच्छ में स्वतंत्रता दिवस पर युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक युवक के परिजनों और गांव वासियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के भगत सिंह चौक में शव रख कर दिल्ली-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि हम अपने घर पर काम कर रहे थे। जब रांझा राम बाहर से सामान उठाने गया तो कथित आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई जॉनी राम उसे बचाने गया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। जब रांझा राम (31) को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 बताया जा रहा है कि  पिछली पंचायती चुनावों के दौरान मृतक की मां ने आरोपी संजीव कुमार की  पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़े थे,  इसी बीच आपसी रंजिश शुरू हुई थी, जो खूनी जंग में बदल गई। पुलिस  ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकी अन्यों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News