चोरों ने घरों को बनाया निशाना, चुराई कई कीमती चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 06:28 PM (IST)

नाभा (जैन): इलाके में कत्ल, लूटपाट व चोरी की वारदातें बढ़ जाने के कारण लोगों में दहशत है। पिछली रात अलौहरां गेट के बाहर एक फर्नीचर हाऊस समीप स्थित मकान से अज्ञात चोर 3 तोले सोने के जेवरात, कीमती सामान व नकदी चोरी करके ले गए, जिस संबंधी कोतवाली पुलिस ने पुनीत कुमार पुत्र ज्वाहर लाल के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुखराज सिंह घुम्मण ने जांच आरंभ कर दी है। इसी तरह थाना सदर पुलिस ने मनजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बनेरा खुर्द के बयानों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुसार चोरों ने मनजीत सिंह के जानवरों वाले घर में से 3 भैंसें व एक छोटी कट्टी चोरी कर ली, पर चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News