नवजोत सिद्धू पंजाब और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के लिए बेहद उपयोगी: हरीश रावत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 10:19 AM (IST)

पटियाला/जालंधर(राजेश पंजोला,धवन): ऑल इंडिया कांगे्रस कमेटी द्वारा मिशन 2022 फतेह करने के लिए पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज लगाए गए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब व राष्ट्रीय स्तर पर बेहद उपयोगी हैं।

पार्टी जहां उनका प्रयोग 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के लिए करेगी, वहीं 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर नवजोत सिंह सिद्धू की सेवाएं लेगी।   रावत ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक हालात कांग्रेस पार्टी के अनुकूल हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह जैसी लीडरशिप किसी अन्य पार्टी के पास नहीं है। सिद्धू को पंजाब के लोग और खास करके नौजवान वर्ग बेहद प्यार करता है।

पार्टी के उपप्रधान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सिद्धू को अहम जिम्मेदारी देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही वह पंजाब के अलग-अलग नेताओं के साथ सलाह करने के बाद अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को देंगे जिसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने जो किसान विरोधी बिल पास किए हैं, उसके बाद भाजपा का पतन शुरू हो गया है। 

Vatika