सिर में घोटना मारने से बुजुर्ग की मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 12:22 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): 2 दिन पहले थाना पस्याना के अधीन पड़ते गांव राजगढ़ के बुजुर्ग बलजीत सिंह (53) के सिर में घोटना मारने के कारण लगी चोट के बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना पस्याना की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह पुत्र दलबारा सिंह निवासी गांव राजगढ़ के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस के पास अमनदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव राजगढ़ थाना पस्याना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गुरप्रीत सिंह उसके मामे का लड़का है, जोकि उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।

6 फरवरी को गुरप्रीत सिंह ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की और जबरदस्ती गली में से अपने घर खींचने की कोशिश की तो शोर सुन कर उसके पिता बलजीत सिंह बाहर आए तो गुरप्रीत सिंह ने अपने घर से घोटना उठा कर लाया और साथ ही उसका भाई वरिन्दर सिंह भी आ गया। गुरप्रीत सिंह ने घोटना उसके पिता के सिर में मारा, जिसके साथ उसका पिता गंभीर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सैक्टर-32 के अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुरप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha