पंजाब में ब्राह्मण कमीशन बनाने के लिए ब्राह्मण सभा ने विधायक जलालपुर को दिया मांग पत्र

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 12:11 PM (IST)

पटियाला,(राजेश): ब्राह्मण समाज वैल्फेयर फ्रंट पंजाब की तरफ से प्रदेश प्रधान हरिंदर शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब में ब्राह्मण भलाई कमीशन/बोर्ड का गठन करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी विधायकों, मंत्रियों और एम.पीज को दिए जा रहे मांग पत्रों के क्रम के अंतर्गत हलका घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर को इस संबंधी मांग पत्र दिया। एम.एल.ए. घनौर मदन लाल जलालपुर ने कहा कि यह मांग कोई निजी स्वार्थ के लिए नहीं है, यह पूरे ब्राह्मण समाज के लिए जरूरी है। 
इस मांग को सरकारों की तरफ से नजरअंदाज किया जा रहा है। एम.एल.ए. घनौर मदन लाल जलालपुर ने विश्वास दिलाया कि वह मैमोरैंडम माननीय मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भेज देंगे।

अश्विनी गग्गी महासचिव बहादरगढ़ द्वारा एम.एल.ए. घनौर मदन लाल जलालपुर जी की तरफ से पूरा भरोसा/मदद करने के दिए वायदे का धन्यवाद किया गया और ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की कि आओ मिल कर ब्राह्मण कमीशन बोर्ड बनवाने के मुद्दे पर एकजुट हों।

मंजू शर्मा की तरफ से ब्राह्मण समाज की महिलाओं को इस कमीशन/बोर्ड की मांग को पूरा करवाने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा डालने की अपील की गई। 
इस मौके अश्विनी शर्मा एडवोकेट, दर्शन शर्मा पी.आर.टी.सी., सुनीता शर्मा, मंजू शर्मा, अनीता शर्मा, सतपाल शर्मा, प्रवेश शर्मा, प्रमोद शर्मा सनौर, अश्विनी शास्त्री, अमरजीत शर्मा, त्रलोकी नाथ दौण कलां, ललित शर्मा, नरिंदर शर्मा, नितिन शर्मा, राज कुमार शर्मा एडवोकेट, हरमेश सनोलिया, साधू शर्मा, सोनी शर्मा अलाणा, सोनी महमदपुर, दिलबाग शर्मा आदि उपस्थित थे।

swetha