पंचायत सचिव ने निगली जहरीली चीज, मौ''त
punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 03:52 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : ब्लॉक विकास पंचायत दफ्तर बस्सी पठाना में पंचायत सचिव द्वारा जहरीली चीज निगल कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक पंचायत सचिव की पहचान गुरविंदर सिंह (53) निवासी खरड़ के रूप में हुई है। बी.डी.पी.ओ. रविंदर सिंह ने बताया कि उसे सुपरिडैंट ने फोन कर बताया कि गुरविंदर सिंह ने कोई जहरीली चीज खा ली है। सुपरिडैंट नवनीत कुमार के अनुसार सुबह सेवादार धनप्रीत सिंह ने बताया कि सचिव गुरविंदर सिंह की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद उसे कर्मचारियों की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गुरविंदर सिंह परेशान रहता था पर उसने परेशानी का कारण नहीं बताया। गुरविंदर शूगर का मरीज भी था। उधर थाना बस्सी पठाना के प्रमुख हरविंदर सिंह ने बताया कि 32 अस्पताल चंडीगढ़ से सूचना मिली थी कि युवक ने कोई जहरीली चीज निगल ली है, जिसके बाद ए.एस.आई. परमजीत सिंह अस्पताल परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के लिए गए। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here