महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 04:17 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): थाना बडाली आला सिंह के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।एस.आई. करमजीत कौर ने बताया कि पीड़िता (30) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका विवाह 2009 में हुआ था, उसके 2 बच्चे हैं। उसने बताया कि 6 महीने पहले कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति उसे चुंधी कलां बस अड्डे पर मिला था और उसे उसके मायके परिवार का जानकार बताकर उससे मोबाइल फोन नंबर ले लिया।

कुछ दिन बाद उसे फोन पर बच्चे व पति को मार देने की धमकियां देकर उक्त ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह जब उसका पति घर से निकला तो कुलदीप ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके ससुर और पति आए जिनके साथ उसकी हाथापाई हुई और वह वहां से भाग गया। एस.आई. करमजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mohit