पुलिस ने रिटायर्ड ETO की गिरफ्तारी के लिए की छापेमारी

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 02:55 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): शहर के माडल टाऊन इलाके में रिटायर्ड ई.टी.ओ. के किराएदार-कम-घरेलू नौकर राम चंद्र की तरफ से परिवार समेत भाखड़ा नहर में छलांग लगाने के मामले में दर्ज केस में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने रिटायर्ड ई.टी.ओ. भगवान सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस की तरफ से अलग-अलग पार्टियां बनाकर छापेमारी की जा रही है। दूसरी तरफ आज राम चंद्र की लाश बरामद नहीं हुई, गोताखोरों की तरफ से उसकी लाश की खोज जारी है।

यहां यह वर्णनयोग्य है कि राम चंद्र रिटायर ई.टी.ओ. भगवान सिंह के घर किराएदार-कम-नौकर के तौर पर रहता था। कुछ दिन पहले भगवान सिंह के घर चोरी हुई थी और इस मामले में राम चंद्र का नाम लिया जा रहा था, जिससे परेशान हो कर गत दिवस राम चंद्र ने परिवार समेत भाखड़ा नहर में छलांग मार दी थी।

Anjna