देवदर्शदीप सिंह पी.सी.एस. की परीक्षा में पंजाब में फर्स्ट

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2019 - 12:16 PM (IST)

पटियाला(जोसन): पटियाला का होनहार विद्यार्थी देवदर्शदीप सिंह पंजाब पब्लिक सॢवसिज कमीशन द्वारा ली गई पी.सी.एस. (एग्जीक्यूटिव)-2018 की परीक्षा में पंजाब भर में से पहले स्थान पर रहा है। उसने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के फर्स्ट अटैम्पट में ही कामयाबी के साथ हासिल की है। देवदर्शदीप सिंह की इस अनमोल प्राप्ति के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उसे विशेषतौर पर बधाई देते शुभ कामनाएं दी हैं। 


देवदर्शदीप सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में कार्यशील शिरोमणि पंजाबी बाल साहित्य लेखक डा. दर्शन सिंह आशट और पंजाबी विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर डा. राजवंत कौर पंजाबी का सुपुत्र है। पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में रह रहे देवदर्शदीप सिंह का शैक्षिक सफर बेहतरीन रहा है। पंजाबी यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पटियाला में से 8वीं और बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल, पटियाला में से 12वीं श्रेणियों की परीक्षाएं मैरिट में रह कर पास की। उपरांत उसने आई.टी.आई. दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग के 4 वर्षीय कोर्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उसने यूनियन पब्लिक सर्विसिज कमीशन द्वारा साल 2018-19 दौरान ली गई इंडियन फारेस्ट सर्विसिज में से भारत भर में से 12वां और पंजाब भर में से पहला स्थान हासिल किया। वह प्रतिदिन दस घंटे पढ़ाई करता रहा है। वह अपनी मेहनत का सेहरा अपने पारिवारिक सदस्यों और अध्यापकों को देता है।

swetha