PO स्टाफ ने किया 2 भगौड़ों को गिरफ्तार, एक को किया ट्रेस

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 11:24 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. करम चंद की अगुवाई में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है और एक को टे्रस किया गया है। पहले केस में जसपाल सिंह उर्फ काला निवासी डेरा लैंडीया गांव जोगेवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज है, जिसमें माननीय अदालत ने जसपाल सिंह को 2 जुलाई 2019 को पी.ओ. करार दिया था।

दूसरे केस में जरनैल सिंह निवासी गांव दड़ौली थाना नंगर जिला रोपड़ को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में केस दर्ज है। इसमें माननीय अदालत ने जरनैल सिंह को 12 मार्च 2019 को पी.ओ. करार दिया था। तीसरे केस में जोङ्क्षगदर सिंह उर्फ पाला वाली मुहल्ला घुमारां वाला पुराना राजपुरा हाल आबाद यमुनानगर हरियाणा को ट्रेस कर लिया गया है। जोङ्क्षगदर सिंह को माननीय अदालत ने थाना त्रिपड़ी में दर्ज प्रीजन एक्ट के तहत केस में 2 जून 2018 को पी.ओ. करार दिया था और जोङ्क्षगदर सिंह इस समय जिला जेल जगाधरी हरियाणा में बंद है।

उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने और टे्रस करने में ए.एस.आई. जसपाल सिंह, ए.एस.आई. सुरजीत सिंह, ए.एस.आई. दविंदर सिंह, ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह, ए.एस.आई. हरजिंदर सिंह, हवलदार दलेर सिंह, हवलदार बलविंदर सिंह और हवलदार बलदेव सिंह की विशेष भूमिका रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News