पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने चार भगोड़ों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 04:59 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज एस.आई. पवन कुमार के नेतृत्व में चार भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। इनमें पहले केस में अनीश उर्फ काका पुत्र बब्बू निवासी रंगे शाह कालोनी पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना कोतवाली में मारपीट का केस दर्ज है। इस मामले में माननीय अदालत ने अनीश उर्फ काका को 6 अगस्त 2022 को पी.ओ. करार दिया था। दूसरे केस में साहिल पुत्र बब्बू निवासी रंगे शाह कालोनी पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना कोतवाली में मारपीट का केस दर्ज है। इस मामले में माननीय अदालत ने साहिल को 6 अगस्त 2022 को पी.ओ. करा दिया था। 

तीसरे केस में प्रमोद पुत्र हरकेश सिंह निवासी लक्कड़ मंडी पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना कोतवाली में 188 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज है। इस मामले में माननीय अदालत ने प्रमोद सिंह को 18 अगस्त 2022 को पी.ओ. करार दिया था। चौथे केस में धरमिन्दर सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी रत्न नगर त्रिपड़ी पटियाला हाल आबाद रणजीत नगर स्युना चौंक पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में 138 एन.आई. एक्ट की शिकायत दर्ज है। इस मामले में माननीय अदालत ने धरमिन्दर सिंह को 24 फरवरी 2020 को पी.ओ. करार दिया था। उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने में ए.एस.आई. जसपाल सिंह, ए.एस.आई. सुरजीत सिंह, ए.एस.आई हरजिन्दर सिंह, ए.एस.आई. बलदेव सिंह, ए.एस.आई. अमरजीत सिंह और ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News