अर्बन एस्टेट में फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 10:13 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र):राजपुरा रोड पर अर्बन एस्टेट में विवाह समागम से वापस लौट रहे लोगों पर फायरिंग करके उनको बुरी तरह घायल करने वाले दोनों लोगों को थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर इंचार्ज हैरी बोपाराए के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया है। 

दोनों की पहचान सुशील कुमार कम्बोज निवासी घुम्मण नगर अर्जुन एन्क्लेव सरहिंद रोड पटियाला और सुखदेव सिंह उर्फ लाडी पुत्र रछपाल सिंह निवासी बघौरा हाल किराएदार सलारिया विहार के तौर पर हुई। दोनों के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने 307, 506, 148, 149 और आम्र्ज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. सौरव जिंदल ने बताया कि घटना के बाद एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू और एस.पी. सिटी वरुण शर्मा के निर्देशों पर इंस्पैक्टर बोपाराए और उनकी टीम ने आरोपियों की खोज करके उन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वारदात में प्रयोग किया गया पिस्तौल और कार भी बरामद कर ली गई है। 

डी.एस.पी. सौरव जिंदल ने बताया कि 17 नवम्बर की रात को हरप्रीत पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव खांसा जिला पटियाला अपने दोस्त गुरविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह के साथ अपने किसी रिश्तेदार के विवाह समारोह डायमंड पैलेस बहादुरगढ़ में जाकर वापिस आ रहा था। राजपुरा-पटियाला रोड पर उनका झगड़ा उक्त दोनों लोगों के साथ हो गया तो सुशील और सुखदेव ने हरप्रीत और उनके दोस्तों को अर्बन एस्टेट लाइटों से सलारिया विहार वाली रोड पर घेरकर फायरिंग की, जिनमें से एक गोली हरप्रीत सिंह के जांघ में लगी और गुरविंदर सिंह कीं दोनों जांघों में गोलियां लगी और दोनों ही मौके से फरार हो गए थे। 

swetha