7 ग्राम हैरोइन समेत 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 12:50 PM (IST)

राजपुरा(चावला/ निर्दोष): थाना शंभू की पुलिस ने 7 ग्राम हैरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार प्रकाश मसीह पुलिस पार्टी समेत महमूदपुर बैरियर पर मौजूद थे। इसी दौरान शक के आधार पर एक कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें सवार 2 व्यक्तियों से 7 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह और बलविंदर सिंह वासी जिला मोहाली के तौर पर हुई है।

swetha