300 ग्राम अफीम सहित 2 काबू

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 12:06 PM (IST)

 

समाना(अशोक/ शशिपाल): सदर पुलिस ने एक बाइक पर सवार 2 लोगों से 300 ग्राम अफीम बरामद की है। 

 थाना इंचार्ज गुरदीप सिंह संधु ने बताया ए.एस.आई. बेअंत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव बंमना के पास नाका लगाए हुए थे। इसी दौरान एक बाइक (नंबर पी.बी 11 एयू-6086) पर सवार 2 लोगों पर शंका होने से जब उन्हें रोक कर उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 300 ग्राम अफीम बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बाइक सवार व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद शरीफ और ईलमदीन पुत्र हबीब मोहम्मद निवासी गांव संदौड़ जिला संगरूर के तौर पर की गई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

swetha