पी.ओ. स्टाफ ने किए 2 भगौड़े गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 02:09 PM (IST)

पटियाला  (बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में कुलदीप सिंह निवासी गांव उपली को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना सदर पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के तहत केस दर्ज है। कुलदीप सिंह को माननीय अदालत ने 22 जनवरी 2016 को पी.ओ. करार दिया था। 

 

दूसरे केस में कुलदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। उस के खिलाफ थाना सनौर में 138 एन.आई.एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है। कुलदीप सिंह को माननीय अदालत ने 19 दिसंबर 2017 को पी.ओ. करार दिया था। उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने में हवलदार जसपाल सिंह, हवलदार सुखविंदर सिंह और हवलदार अमरजीत सिंह की अहम भूमिका रही।

swetha