घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 09:16 AM (IST)

समाना(शशिपाल): सदर थाना समाना के अंतर्गत पड़ते एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही घर में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना दिए जाने पर पुलिस द्वारा पीड़ित लड़की को मैडीकल जांच हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया। 

इस मामले के संबंध में मवी कला पुलिस चौकी इंचार्ज स्वर्ण सिंह ने बताया कि पीड़िता की माता-पिता के अनुसार 6 जनवरी की सुबह वह दोनों पति-पत्नी मजदूरी हेतु घर से चले गए थे। शाम के समय वापस लौटने पर 9वीं कक्षा में पढऩे वाली उनकी 16 वर्षीय बेटी ने बताया कि उसे अकेली पाकर नजदीकी गांव के स्कूल में +2 की शिक्षा प्राप्त कर रहे एक युवक द्वारा घर में दाखिल होकर उससे दुष्कर्म किया गया और घटना बारे किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकियां दीं। 

पुलिस ने लड़की की माता की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी युवक हरजीत सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी गांव मर्दाहेड़ी थाना सदर समाना के खिलाफ  धारा 376, 506 आई.पी.सी. तहत मामला दर्ज कर सिविल अस्पताल समाना में पीड़ित लड़की की मैडीकल जांच करवाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी लड़के की तलाश कर रही है, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

swetha