नाभा में बारिश से लोगों को राहत, लेकिन किसानों को चिंता

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 03:46 PM (IST)

नाभा(राहुल खुराना): नाभा में आज सुबह से ही मौसम ने अपना मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि धान की फसल पक चुकी है और बारिश से फसल को नुकसान हो सकता है।

किसान प्रीतम सिंह और बेअंत सिंह ने कहा कि बारिश धान की फसल के लिए काफी नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि बारिश से फसलें खराब हो जाएंगी और उसका दाना काला हो जाएगा। जिससे किसानों का बहुत नुकसान हो सकता है। 

Edited By

Sunita sarangal