नौजवान ने निगला जहर, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 10:09 AM (IST)

नाभा(गोयल): नाभा उपमंडल के गांव अच्चल निवासी सुखचैन सिंह पुत्र तारा चंद की जहर निगलने के कारण मौत हो गई।

नाभा सिविल अस्पताल में पहुंचे हुए मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सुखचैन सिंह मजदूरी का काम करता था और उसके 4 छोटे बच्चे हैं।पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक की पत्नी उससे काफी समय से अलग रह रही है, जिस कारण वह तनाव में रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

swetha