मजदूर ने जहरीली वस्तु निगल कर की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 08:23 AM (IST)

बनूड़(गुरपाल): गांव ननहेड़ा के निवासी ने आॢथक तंगी के चलते दुखी होकर कोई जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार गांव ननहेड़ा का 46 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र दिलबाग सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था व कामकाज कम होने के कारण आम तौर पर परेशान रहता था ने गत शाम कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिस कारण उसकी हालत खराब हो गई। उसे पारिवारिक सदस्यों ने राजपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक लड़का व लड़की छोड़ गया है।

swetha