सरकार के खिलाफ महमदपुर मंडी में गूंजे नारे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 01:13 PM (IST)

पटियाला(जोसन/बलजिन्द्र): अध्यापकों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए आज तीसरे दिन महमदपुर मंडी में धरना देकर नारेबाजी की और घोषणा की कि जब तक शिक्षा मंत्री लिखित रूप में अध्यापकों को सभी मानी मांगों के आदेश नहीं देते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस धरने में अध्यापकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में किसानों, मजदूर, ठेका कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

सभी कच्चे कर्मचारियों को रैगुलर करने की मांग

नेताओं की तरफ से दी पंजाब एडहाक, कॉन्ट्रैक्चुअल, डेलीवेजिस, वर्क-चार्जड और आऊट सोॢसड इम्पलाइज वैल्फेयर एक्ट 2016 लागू करके समूह कच्चे कर्मचारियों को रैगुलर करने की मांग मुख्य रूप में रखी गई। इस समय नेताओं की तरफ से पंजाब के सभी अध्यापकों और जत्थेबंदियों को मांगों की पूर्ति तक संघर्ष के रास्ते पर डटने का न्यौता दिया गया।

  इस मौके भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां से जोगिन्द्र सिंह उगराहां, शिंगारा सिंह मान, हरिन्दर बिंदु, किसान संघर्ष कमेटी से कंवलप्रीत सिंह पन्नू, पंजाब खेत मजदूर यूनियन से जोरा सिंह नसराली, लछमण सिंह सेवेवाल, बलवंत सिंह, जल सप्लाई कंट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन पंजाब से गुरचरन सिंह, मनरेगा कर्मचारी यूनियन से संजीव, लोक संगीत मंडली से जगसीर जीता, पंजाब स्टूडैंट यूनियन शहीद रंधावा से रमन, पंजाब रोडवेज इम्पलाइज यूनियन से रजिन्दर सिंह, ठेका मुलाजि़म संघर्ष मोर्चा के थर्मल कामगारों में से जगरुप सिंह, नौजवान भारत सभा से सन्दीप सिंह, कहानीकार अतरजीत सिंह, मोलडर एंड स्टील वर्कर्ज यूनियन से हरजिन्दर सिंह, टैक्नीकल सॢवसिज यूनियन से रछपाल सिंह, पल्स मंच से अमोलक सिंह, सीनियर टीचर्ज फोरम से मलकीत सिंह, डी.टी.एफ. से नवचरनप्रीत कौर, दिग्विजैपाल शर्मा, सुखविन्दर सिंह सुखी, अमनदीप सिंह माछीके ने कहा कि सरकार के बहानों और वायदों पर भरोसा करके संघर्ष वापिसी की जगह चौकसी के लिए और सभी मांगों की प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे अध्यापकों का डट कर समर्थन करते रहेंगे।

swetha