अज्ञात टेम्पो चालक ने प्रवासी को मारी टक्कर, मौ/त

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 05:22 PM (IST)

खमाणों : नजदीकी गांव खेड़ी नौध सिंह में सड़क पार कर रहे एक प्रवासी व्यक्ति को एक अज्ञात टाटा 407 चालक ने टक्कर मार दी। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। खेड़ी नौध सिंह पुलिस को मृतक के भाई चमन रजक निवासी गांव बैलाही जिला मुजफ्फरपुर ने अपने बयानों में बताया कि वह शाह को अपने भाई के साथ गांव कालेवाल के सरपंच की किराने की दुकान से सामान लेने पहुंचे थे। जब शत्रुधन सड़क पार करने लगा तो गाड़ी नंबर पी.बी. 10 जी.जैड 0758 टाटा 407 के अज्ञात चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर शत्रुधन को टक्कर मार दी।           

इस दौरान घायल हालत में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती करवाया गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News