जिले में बड़े स्तर पर थाना मुखियों के तबादले

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 12:00 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के जिले में बड़े स्तर पर थाना प्रमुखों के तबादले किए गए हैं। एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू द्वारा जारी हुक्मों के मुताबिक इंस. सुखदेव सिंह को थाना कोतवाली का एस.एच.ओ. लगाया गया है। जबकि एस.आई. हरजिंदर सिंह ढिल्लों को थाना अर्बन एस्टेट से थाना त्रिपड़ी का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया और उन्होंने अपना पद सम्भाल लिया है। 

इसी तरह इंस. निर्मल सिंह को थाना बनूड़ का एस.एच.ओ., बलजीत सिंह को थाना लाहौरी गेट का एस.एच.ओ., हरिंदर सिंह को थाना अर्बन एस्टेट का एस.एच.ओ., सुखजिंदर सिंह को थाना बख्शीवाला का एस.एच.ओ., सरदारा सिंह थाना भादसों का एस.एच.ओ., रविन्द्र सिंह को थाना खड़ी गंडियां का एस.एच.ओ., विजय पाल को थाना शम्भू का एस.एच.ओ., साहिब सिंह को थाना डिवीजन नं.-2 का एस.एच.ओ., सज्जन सिंह को थाना शुतराणा का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा गुरतेज सिंह इंचार्ज कंट्रोल रूम पटियाला, हरदयाल दास इंचार्ज मॉडल टाऊन चौकी पटियाला, सर्बजीत सिंह को इंचार्ज सैंचरी एन्क्लेव पटियाला और सुखचैन सिंह को इंचार्ज मवी कलां चौकी नियुक्त किया गया है। यहां यह वर्णनीय है कि पटियाला जिले में से लोकसभा चुनाव के कारण बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले किए गए। इसके कारण थाना प्रमुखों के भी तबादले किए गए हैं।

swetha