ड्रग तस्करी और अन्य कई मामलों में वांटेड राजविंदर राजू गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 11:45 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस. शमिंदर सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस की हिरासत में से फरार हुए हवालाती राजविंदर सिंह राजू को थाना सनौर के इलाके में से गिरफ्तार करके उससे 315 बोर का एक पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए। उसके खिलाफ थाना सनौर में आम्र्ज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

इस संबंधी एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि राजू की पिछले काफी समय से तलाश थी, जिसको एस.पी. (डी.) मनजीत सिंह बराड़, डी.एस.पी. (डी.) सुखमिंदर चौहान और इंस. शमिंदर सिंह की टीम के नेतृत्व में गिरफ्तार करके कई बड़े मामलों को हल किया गया है। उन्होंने बताया कि राजविंदर राजू शिवालिक विहार मोहाली का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि राजविंदर राजू, जिसके खिलाफ 11 जुलाई 2017 को चंडीगढ़ के सैक्टर-.3 के थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था, की गिरफ्तारी के बाद उसे माडल जेल बुड़ैल चंडीगढ़ में बंद किया गया, जिसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं और वह एक केस में सजा भी भुगत चुका है। 

27 अगस्त 2018 को जब राजविंदर राजू को चंडीगढ़ पुलिस की गार्दपी.जी.आई. ले कर जा रही थी तो वापसी पर सैक्टर 40, 41 की लाइटों के पास गाड़ी रुकी और राजविंदर राजू पुलिस पार्टी को धक्का मार कर गाड़ी में से छलांग मार कर फरार हो गया। इस मामले में उसके खिलाफ सैक्टर 39 चंडीगढ़ में 223 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज है। फरार होने के बाद वह यू.पी. साइड चला गया, जहां से यह 315 बोर की पिस्तौल और राऊंड खरीद कर लाया। राजू के खिलाफ एन.डी.पी.एस., आम्र्ज एक्ट, कत्ल और धोखाधड़ी के 10 के लगभग केस मोहाली, खरड़, लालड़ू और चंडीगढ़ में दर्ज हैं, जिनमें से एक चोरी केस में यह सजा भी काट चुका है। उन्होंने बताया कि राज को ए.एस.आई. जसपाल सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Vatika