कौंसलर के घर एक अज्ञात मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 03:06 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(जज्जी): सरहिंद मंडी में वार्ड नंबर 2 के कौंसलर अमरदीप सिंह के घर एक अज्ञात मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सरहिंद मंडी पुलिस चौकी के हवलदार रुपिंदर सिंह ने बताया कि कौंसलर अमरदीप सिंह का पिता सुरेंद्र सिंह एक मजदूर को 400 रुपए दिहाड़ी पर घर लाया था। घर में तूड़ी का काम करना था, इसलिए उक्त मजदूर के साथ सुरेंद्र सिंह के 2 मजदूर मंगा सिंह और रणधीर कुमार भी काम करने लग पड़े। करीब 11 बजे उक्त मजदूर ने उनके घर खाना खाया और 1.30 बजे  तीनों मजदूर आराम करने लग पड़े।

यह अज्ञात मजदूर भी बाहर बरामदे में चारपाई पर आराम करने लग पड़ा और करीब 2.30 बजे दोपहर को उक्त मजदूर चारपाई से उठकर चलने लगा तो अचानक पत्थरों का सहारा लेकर बैठ गया। कुछ देर बाद जब मंगा सिंह अंदर से निकला तो उसने देखा कि उक्त मजदूर गिरा पड़ा है। उसने इसकी सूचना अमरदीप सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों को दी। इस पर अमरदीप सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों ने देखा तो उक्त मजदूर की मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत सरङ्क्षहद मंडी पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस ने उक्त मजदूर के शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया। इस संबंधी सरहिंद मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद ही कुछ कहेंगे।

इस संबंधी अमरदीप सिंह कौंसलर ने कहा कि यह मौत कुदरती तौर पर हुई लगती है। इस अज्ञात मजदूर की मौत होने वाली जगह पर कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि उक्त मजदूर की मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य शारीरिक परेशानी करके हुई है। वह हर तरह से किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उक्त मजदूर के साथ काम कर रहा मजदूर मंगा सिंह उनके खेतों में पिछले करीब 35-40 वर्षों से काम कर रहा है और रणधीर सिंह भी लगभग 1 वर्ष से उनके पास काम कर रहा है।

Vatika