कांग्रेस और कैप्टन ही दे सकते हैं वाल्मीकि-मजहबी सिख भाईचारे को बनता सम्मान : मान

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 09:56 AM (IST)

फगवाड़ा: पंजाब के पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि केवल कांग्रेस और खासकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ही वाल्मीकि-मजहबी सिख भाईचारे को बनता मान-सम्मान दे सकते हैं। आज यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और खासतौर पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने हमेशा भाईचारे के हितों की रक्षा के लिए पहरा दिया है और अब भी वह सत्ता में उनको बनता मान-सम्मान देंगे।

उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई है भाईचारे की भलाई के लिए उसने प्रयास किए हैं और यह रिवायत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के कार्यकाल दौरान भी जारी है। पूर्व मंत्री ने हाल ही में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह समक्ष भाईचारे की भलाई संबंधी कई मामले उठाए और इनके निपटान के लिए पंजाब सरकार द्वारा आने वाले दिनों में भाईचारे को योग्य नुमाइंदे देकर हल करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि भाईचारे से संबंधित मुद्दे मुख्यमंत्री पंजाब के विचाराधीन हैं और भाईचारे के हितों को हर कीमत पर सुरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और खासकर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भाईचारे के हितों के लिए दृढ़ संकल्प हैं और भाईचारे को कांग्रेस और उसके नेता कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के वचनों पर पूरा भरोसा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने हमेशा ही भाईचारे के हितों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि भाईचारे के नुमाइंदे सहित पूर्व केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह को कांग्रेस और सरकार द्वारा योग्य प्रतिनिधिता दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाईचारे के हितों और विकास को हमेशा यकीनी बनाया है। वाल्मीकि-मजहबी सिख भाईचारे द्वारा लोकसभा चुनाव दौरान कांग्रेस की मदद कर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।

Vatika