म्यूनिसिपल इम्प्लाइज यूनियन ने एक दिन की हड़ताल कर कामकाज रखा ठप्प

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 01:14 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (सोढी): पंजाब सरकार द्वारा नगर कौंसिल के कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधाएं न देने के विरोध में म्यूनिसिपल इम्प्लाइज यूनियन द्वारा एक दिन की हड़ताल की गई व कामकाज ठप्प रखा गया। इस बारे में म्यूनिसिपल इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार से कई वर्षों से म्यूनिसिपल कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। म्यूनिसिपल कर्मचारी यूनियन द्वारा अमृतसर में स्थानीय सरकार विभाग के मंत्री के निवास पर रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संबंध में 13 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा व 15 नवम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। नगर कौंसिल के कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर गंदगी के ढेर लग गए, जिस कारण भयंकर बीमारियां होने का खतरा बन रहा है। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, गौरव शर्मा, अजीत सिंह भौर, दलबीर सिंह, राज कुमार, बैजनाथ, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

ये हैं मांगें
यराज्य सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए।
यबराबर काम के अनुसार बराबर वेतन दिया जाए।
यकच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
यशहर की सफाई व्यवस्था को बीट के आधार पर किया जाए।  

bharti