राहुल गांधी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री : मान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 12:54 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के आज घोषित हुए नतीजों से उत्साहित कांग्रेसियों ने शाम को लड्डू बांट कर एक-दूसरे से खुशी सांझा की। ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी के प्रधान संजीव बुग्गा पार्षद व देहाती प्रधान दलजीत राजू दरवेशपिंड की अगुवाई में स्थानीय जी.टी. रोड पर गुरजीत पाल वालिया के कार्यालय के समक्ष आयोजित लड्डू वितरण समारोह में जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान जोगिन्द्र सिंह मान पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब विशेष तौर पर पहुंचे। 

जोगिन्द्र सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की 3 राज्यों में संपन्न चुनावों में कार्यप्रणाली बहुत ही प्रशंसनीय रही है। खास तौर पर छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा के किले को ध्वस्त किया गया है। यह 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की झलक है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कहा है कि भाजपा 2014 में झूठ के सब्जबाग दिखाकर देश की सत्ता पर काबिज हुई थी और नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सामाजिक भाईचारा खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। 

देश की सत्ता भाजपा व आर.एस.एस. के हाथों में रहना इस राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए भारी खतरा है। 5 राज्यों के मतदाता इस बात को जान गए हैं जिन्होंने दोबारा कांग्रेस व गैर-भाजपा दलों में विश्वास दिखाया है। 
उन्होंने कांग्रेस पार्टी की इस शानदार जीत का सेहरा राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के सिर सजाते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ही भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री होंगे।
इस अवसर पर पी.पी.सी.सी. मैंबर मनीष भारद्वाज, अवतार सिंह पंडवा, नवजिन्द्र सिंह बाहिया, गुरजीत पाल वालिया, सतबीर सिंह साबी वालिया, गोपी बेदी, देसराज झम्मट, कृष्ण कुमार हीरो, पार्षद जतिन्द्र वरमानी, रामपाल उप्पल, अविनाश गुप्ता बाशी के अलावा महिला कांग्रेस फगवाड़ा शहरी के प्रधान सुमन शर्मा, मलकीत सिंह रघबोत्रा, प्रमोद जोशी, सब्बा पलाही, शविन्द्र निश्चल, हरीश टीनू, राजू भगतपुरा, प्रमोद जोशी, नरेश भारद्वाज, विनोद वरमानी, जग्गी पलाही, सतीश सल्होत्रा, विमल वरमानी व राजू वर्मा भी उपस्थित थे।
 

swetha